February 11th, 2019 | CRIME
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनाए जाने के बाद लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो जारी है. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं. उनके स्वागत के लिए कई वेलकम प्वाइंट बनाए गए हैं जहां कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद होंगे. प्रियंका के साथ राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे. प्रियंका गांधी 4 दिनों के यूपी दौरे पर रहेंगी. प्रियंका के इस दौरे से पहले उनका और ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक ऑडियो क्लिप कांग्रेस की तरफ से जारी किया गया था. प्रियंका उत्तर प्रदेश के वोटरों को संबोधित करते हुए कह रही हैं कि वो नई राजनीति का निर्माण करेंगे. प्रियंका और ज्योतिरादित्य के ऑडियो क्लिप को यूपी के 60 लाख लोगों को सुनाया गया है. प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी ख़ूब जोश है. पूरे लखनऊ शहर को प्रियंका के पोस्टरों से पाट दिया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं. दोनों का रोड शो शुरू हो गया है, जो करीब 12 किमी. तक का होगा. राहुल-प्रियंका के साथ बस पर आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद मौजूद हैं.
ये है रोड शो का रूट
यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ - शहीद पथ तिराहा - अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा - नाथा होटल तिराहा - हुसैनगंज चौराहा - बर्लिंगटन चौराहा - लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा - विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा.
देखें लाइव रथ यात्रा.
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1094859117322272768
LIve video